Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

लेकटाउन में 6 करोड़ का सोना बरामद

दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क से जुड़े तार

24 Jul 2026

लेकटाउन में 6 करोड़ का सोना बरामद

कोलकाता। लेकटाउन इलाके में शुक्रवार सुबह बिधाननगर पुलिस ने एक बड़ी और मुस्तैद कार्रवाई करते हुए करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध सोने के बिस्कुट के साथ दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक ही रंग के रेनकोट और हेलमेट पहनकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दोनों आरोपियों के पास से चार किलोग्राम वजनी सोने के बिस्कुट के अलावा पुराने एक और दो रुपये के नोट भी बरामद किए गए हैं। इस सनसनीखेज बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में अंतर्राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय हवाला नेटवर्क की संलिप्तता की गहन जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी भगीरथ जाना और महाराष्ट्र निवासी अजीत महिता के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह दोनों युवक लेकटाउन के बी-ब्लॉक स्थित झील के पास संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे। गश्त पर निकली लेकटाउन थाने की पुलिस टीम को जब उन पर शक हुआ, तो उन्हें रोककर पूछताछ की गई। अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों पर संतोषजनक जवाब न देने और घबराने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो भगीरथ जाना के पास से एक-एक किलोग्राम के चार सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मामले का खुलासा करते हुए बिधाननगर पुलिस आयुक्त राठौर अमित कुमार भारत ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारंभिक जाँच से संकेत मिले हैं कि इस तस्करी और सोने की डिलीवरी के पीछे बड़ा हवाला सिंडिकेट काम कर रहा है। तलाशी के दौरान बरामद पुराने एक और दो रुपये के नोटों का इस्तेमाल संभवत: हवाला लेन-देन में टोकन कोड के रूप में किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मूल स्रोत, वित्तीय लेन-देन की कडिय़ों और यह सोना किसे सौंपा जाना था, इस संगठित तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लेकटाउन में 6 करोड़ का सोना बरामद
दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क से जुड़े तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News